7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह मंत्री के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वृक्षारोपण अभियान चलाकर गृहमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dikshant Sharma

Jul 10, 2017

Rajnath SIngh Birthday

Rajnath SIngh Birthday

लखनऊ।
केन्द्रीय गृहमंत्री और राजधानी से सांसद राजनाथ सिंह के
जन्मदिन कें मौके पर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड में स्थानीय लोगों,
पार्षद, विधायक और कार्यवाहक मेयर की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाकर
गृहमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की गई। अभियान की शुरूआत क्षेत्रीय
विधायक डा नीरज बोरा, कार्यवाहक महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और पार्षद बृज
किशोर पाण्डेय ने स्कूली बच्चों के साथ तपोबिया का वृक्ष लगाकर की। रिमझिम
बारिश के बीच स्थानीय निवासियों के साथ ही बाल निकुंज विद्यालय बेलीगारद और
बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक वृक्ष
लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस दौरान वन विभाग के
सहयोग से महादेव होटल चैराहे से सचिवालय कालोनी चैराहे तक नीम, चकोसिया,
फाइकस, बेंजामिना, पाकड़ व तपोबिया के वृक्ष लगाये गये। इस मौके पर
क्षेत्रीय वन अधिकारी लालजी मौर्या, वन दरोगा मनोज गौतम, वन रक्षक
श्रीकृष्ण कुशवाहा व माली ताराशंकर के अलावा बाल निकुंज कालेजेज के
संस्थापक शिवसहाय, रामअभिलाख पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, विनय शर्मा, रूपाली
अग्रवाल, शम्भू शरण वर्मा, राधेश्याम व पं0 वरूण श्याम पाण्डेय सहित काफी
संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें

image