अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस समाप्त होने के बाद अब लविवि प्रशासन पीजी कोर्सेस में काउंसलिंग कराने को तैयार है। काउसंलिंग के पहले दिन ही ऑनलाइन आवेदकों में से 12265 आवेदकों ने आवेदन किया। वहीं आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन एलएलएम के लिए एक मात्र एलएलएम के लिए कुल 1540 आवेदकों ने आवेदन किया। वहीं वे अ यर्थी जो काउंसलिंग में किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हैं उन सभी को विवि प्रशासन की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है।