3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्लीवलेस टॉप में नजर आयीं पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी, मोहनलालगंज में लगी है ड्यूटी

आपको याद होगा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एक पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी की फोटो मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आलम ये था कि ये महिला रारों रात स्टार बन गयी थी। लोग पता करने लगे थे किस जगह इनकी ड्यूटी लगी है। इन चुनाव में उनकी ड्यूटी कहां लगी है ये पता चल गया है।

2 min read
Google source verification
स्लीवलेस टॉप में नजर आयीं पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी

स्लीवलेस टॉप में नजर आयीं पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी

Pili Saari Wali Mahila Adhikari: 2019 के लोकसभा चुनाव से फेमस हुई पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी आखिरकार मिल ही गयीं। हालांकि 2019 के चुनावों के मुकाबले 2022 के चुनाव में उनका गेटअप बदला हुआ मिला है। जहाँ पिछली बार वो पीली साड़ी में फेमस हुई थीं वहीं इस बार वो ट्रेडिशनल साड़ी के बजाय स्लीवलेस टी-शर्ट और पैंट में नज़र आयीं। आपको बता दें कि "पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी" की चुनाव ड्यूटी इस बार लखनऊ के मोहनलालगंज में लगी है। आइये आपको इन "पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी" से थोड़ा परिचय कराते हैं।

तीन साल पीछे चलते हैं। 2019 में लोकसभा के चुनाव हुए थे। थोड़ा अटपटा लग सकता है जब इस वक्त यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं तो तीन साल पहले के लोकसभा चुनाव की बात क्यों। दरअसल, इस चर्चा के पीछे एक कहानी है। चलिए हुजूर इसकी वजह भी बता देते हैं। याद होगा लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले एक पीली साड़ी वाली चुनाव अधिकारी की फोटो मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आलम ये था कि ये महिला रारों रात स्टार बन गयीं। कहा गया जिस बूथ पर इनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी उस बूथ पर 100 फीसदी मतदान हुआ। खैर, मतदान खत्म हुआ तो धीरे-धीरे इनकी चर्चा भी बंद हो गयी। इस बीच लंबा अर्सा बीत गया। अब एक बार फिर चुनाव हो रहे हैं। और फिर यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर पीली साड़ी वह महिला अधिकारी कहां हैं। क्या इस बार भी चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी है। लगी है तो कहां। आदि, इत्यादि।

करती हैं सरकारी नौकरी

जनता के सवाल पर जब पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी की पड़ताल सोशल मीडिया पर की गयी तो वह अपने सोशल मीडिया एकाउंट जैसे इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर सक्रिय मिलीं। दरअसल, उन महिला अधिकारी का नाम है बबीता दूबे (बदला हुआ नाम) । बबीता नामक यह पोलिंग अफसर अपने ग्लैमर की वजह से रातों-रात फेसबुक से लेकर वॉट्सएप पर छा गई थीं। बबीता लखनऊ एक सरकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। बबीता एक बेटे की मां हैं, लेकिन अपने फिटनेस को लेकर वह हमेशा सजग रहती हैं।

बचपन से फिट रहने का शौक

विभिन्न मीडिया हाउस को दिए गए साक्षात्कार में बबीता बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें अपने को फिट रखने का शौक है। उन्हें फोटो सेशन करवाना भी पसंद है। वे कहती हैं कि पहनावे को लेकर भी वे काफी चूजी हैं। हमेशा ड्रेस कोड का सेलेक्शन सोच समझकर करती हैं, जिससे वे खूबसूरत नजऱ आएं। दुर्भाग्यवश बबीता के पति का साल 2013 में बीमारी के कारण निधन हो गया। साल 2004 में उनकी हुई थी। अपने पति के निधन के बाद वह उनकी जगह नौकरी पर आयीं।

Story Loader