
वो मस्ती में चला रहा था ट्रैक्टर ट्रॉली, अचानक निगल गई जमीन
पीलीभीत. अमर सिंह शायद गाना गुनगुनाते चल जा रहा था, मस्ती में था। उसे क्या पता था कि आज उसका आखिर दिन है। वो तो आगे बढ़ गया, पता.. देखा था कि नहीं जिस राह पर वह चल रहा था उसी के नीचे दलदल था.. उसने ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे बढ़ाया बस क्षण भर लगा और वह दलदल में समा गया।
पूरनपुर तहसील के खिरकिरया बरगदिया गाँव में अमर सिंह (35 वर्ष) का इंतजार होता रहा, शुक्रवार का दिन था.. शाम हो गई थी.. घरवाले दरवाजे पर निगाह रखे हुए थे कि अब आया अमर सिंह ... इंतजार, इंतजार ही रह गया।
घबराए घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सूचना के बाद मौके की पड़ताल करने पहुंची पूरनपुर थाना पुलिस ने दलदल के पास ट्रैक्टर के पहिए के निशान देखकर किसान के दलदल में होने की आशंका जताई गई। इलाके में तीन से चार किलोमीटर के क्षेत्र में कई फिट गहरा दलदल है,जिसमें किसान और टैक्टर किसी को दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन मिट्टी की सड़क पर टैक्टर के पहियों के निशान से पता लगा की टैक्टर दलदल के अंदर है। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर लोग जुटने लगे सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान का शव पुलिस ने बरामद किया और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को दलदल से बाहर निकाला।
Updated on:
17 Feb 2020 09:41 pm
Published on:
17 Feb 2020 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
