13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े Confident थे प्रशांत किशोर के बोल, बोले- कांग्रेसी के पास होगा अगले CM का रोल

आने वाले 15 दिनों में कांग्रेस का प्रचार ऐसा होगा जैसे कि पिछले 20-25 सालों में किसी ने नहीं देखा।

2 min read
Google source verification

image

Dikshant Sharma

Jun 27, 2016

PK UP congress

PK UP congress

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी अहमियत जाताना चाहती है और इसकी कमान पीके यानि प्रशांत किशोर को सौंपी है। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने सूबे में अगला सीएम कांग्रेस के होने की बात कही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि आने वाले 15 दिनों में कांग्रेस का प्रचार ऐसा होगा जैसे कि पिछले 20-25 सालों में किसी ने नहीं देखा।

होगा ऐसा प्रचार जो 25 सालों में नहीं हुआ

रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर और लखनऊ डिवीजन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि कांग्रेस टिकट के लिए 9000 एप्‍लीकेशन आए हैं। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि 812 ब्‍लॉक में से पार्टी कार्यकर्ताओं ने 400 जगहों पर दफ्तर खोल लिए हैं।

आप मुझे पागल कह सकते हैं : PK


प्रशांत किशोर ने यह भी माना कि 2012 से 2014 के बीच यूपी में भाजपा का वोट बैंक जबरदस्‍त रूप से बढ़ा है। इसका श्रे प्रचार को जता है। उन्‍होंने कोई एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनेरी काम नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ प्रचार की तर्ज पर लोगों को यह यकीन दिलाना चाहा है कि एक व्‍यक्ति उनकी सारी समस्‍याएं दूर कर देगा और इसके चलते बाकी सारी बातें नजरअंदाज हो गईं। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस के पास अभी छह महीने हैं, जो कि काफी समय होता है। आप मुझे पागल कह सकते हैं, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी।

हालांकि इस स्‍पेशल प्रचार की तैयारियां पीके ने नहीं बल्कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने की है। किशोर ने कहा कि पार्टी को पता है कि पिछले 27 साल से वह सत्‍ता में नहीं है। स्रोत की कमी होने की भी आशंका है, लेकिन जिला यूनिटों को इसका जिम्‍मा दिया जाएगा। किशोर ने नेताओं को याद दिलाया कि पार्टी टिकट चाहने वाले हर एक नेता को अपने विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ से कम से कम एक कार्यकर्ता का नाम देना होगा। ऐसा नहीं करने पर टिकट नहीं मिलेगी।