
Elon Musk की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। (PC: AI)
Elon Musk Net Worth: स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। यह स्पेसएक्स के शेयर की वजह से हुआ है। स्पेसएक्स के शेयर की शुक्रवार को अमेरिकी सूचकांक नैस्डेक पर शानदार लिस्टिंग हुई है। यह शेयर 135 डॉलर की आईपीओ प्राइस की तुलना में 11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 150 डॉलर पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी रही और यह 19 फीसदी की बढ़त लेकर 160.95 डॉलर पर बंद हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ रहा है। एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली यह कंपनी अब 2.1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ यूएस लिस्टेड कंपनियों में छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
स्पेसएक्स में एलन मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू आईपीओ प्राइस पर करीब 690 अरब डॉलर आंकी गई थी। वहीं, टेस्ला के शेयरों से मस्क की नेटवर्थ में करीब 279 अरब डॉलर आते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 1.11 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उनकी नेटवर्थ में 139 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ में 490 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।
एक ट्रिलियन डॉलर यानी 1000 अरब डॉलर। इसे एक लाख करोड़ डॉलर भी बोल सकते हैं। भारतीय करेंसी में देखें तो इसकी मौजूदा वैल्यू 95,172 अरब रुपये आती है1
पृथ्वी पर करीब 8.2 अरब लोग रहते हैं। अगर एक ट्रिलियन डॉलर को इन सब लोगों में बांटें तो प्रत्येक को करीब 122 डॉलर मिल सकते हैं। रुपये में इसकी कीमत 11,611 रुपये है।
एक ट्रिलियन डॉलर की रकम साउथ अफ्रीका की कुल जीडीपी का दोगुना है। साउथ अफ्रीका की जीडीपी इस समय 479.96 अरब डॉलर है। बता दें कि साउथ अफ्रीका में ही एलन मस्क का जन्म हुआ था।
एलन मस्क की नेटवर्थ ताइवान जैसे समृद्द देश की जीडीपी से भी ज्यादा हो गई है। ताइवान की जीडीपी 976.72 अरब डॉलर है। एलन मस्क की नेटवर्थ इस समय दुनिया के 174 देशों की जीडीपी से अधिक है।
दुनिया के टॉप-5 सबसे अमीर लोगों में एलन मस्क टॉप पर हैं। यहीं नहीं, उनकी नेटवर्थ शेष चारों की कुल नेटवर्थ से भी अधिक हैं। दूसरे नंबर पर Larry Page हैं, जिनकी नेटवर्थ 306 अरब डॉलर है, तीसरे नंबर पर Sergey Brin हैं, जिनकी नेटवर्थ 285 डॉलर है। चौथे स्थान पर Jeff Bezos हैं, जिनकी नेटवर्थ 260 अरब डॉलर है। पांचवें स्थान पर Larry Ellison हैं, जिनकी नेटवर्थ 238 अरब डॉलर है। इन चारों की कुल नेटवर्थ 1089 अरब डॉलर है, जो एलन मस्क की नेटवर्थ से कम है।
Published on:
13 Jun 2026 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
