20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश को पाॅलिथीन से मुक्त करने का लक्ष्य तय, आदेश का पालन न करने वालो पर कार्रवाई

02 अक्टूबर, 2019 तक महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Aug 28, 2019

Yogi

Yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक जागरूकता और सामाजिक संवाद के लिए मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर मीडिया और जनता को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर, 2019 तक महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रदेश को पाॅलिथीन से मुक्त करने का लक्ष्य तय करते हुए कार्यवाही की जाए।


मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफलाइटिस से प्रभावित व्यक्तियों के आकड़ों में पिछले 02 वर्षों में उल्लेखनीय गिरावट की चर्चा करते हुए कहा कि यह सब जनजागरूकता और राज्य सरकार तथा मीडिया के प्रयासों से सम्भव हो सका है। पूरे भारत में 10 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 2.60 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया। उत्तर प्रदेश में अब बेसलाइन के अलावा, लोगों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। अप्रैल से जून माह तक कुम्हारों को तालाब उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनसे तालाबों की खुदाई भी होगी और जल संरक्षण का भी कार्य सुनिश्चित होगा।