19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक तरफ शपथ तो दूसरी ओर धरना

एक तरफ शपथ तो दूसरी ओर धरना  
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Nov 26, 2019

congress ajai kumar lallu

Nationalist Congress Party Newly appointed state president,Nationalist Congress Party Newly appointed state president,congress ajai kumar lallu

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनुसचिव तक ने संविधान की शपथ ली और वहीं समाजवादी पार्टी ने संविधान बचाने के लिए विधानभवन के सामने धरना दिया और कहा कि भाजपा संविधान को चकनाचूर कर रही है। कांग्रेस ने भी भाजपा पर संविधान की मंशा को खत्म करने का आरोप लगाया।


राज्यपाल आनंदी बेन, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने संविधान की शपथ ली। मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश गुप्ता, लघु उद्योग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह लेते हुए कहा कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखंडता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएंगे। वैज्ञानिक दृष्टि से विकास करेंगे।