17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान निधि की 14वीं किस्त के आने की तारीख जारी, सवा दो करोड़ किसानों के खाते में पहुंचेगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान निधि की किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Jun 01, 2023

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त 15 जून को किसानों के खाते में आएगी। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में इस योजना के तहत रुपए भेजे जाएंगे। कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि फिलहाल गांवों में कैंप लगाकर किसानों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। 15 जून के आसपास किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजी जाएगी।

चतुर्वेदी ने जानकारी दी है कि अब तक ई-केवाईसी के 75,205 मामले, भू-अखिलेश के 9903 केस और आधार को बैंक खाते से जोड़ने के 80, 433 मामलों को निपटाया जा चुका है। जिससे अब इन किसानों को सम्मान राशि का लाभ मिलेगा।

शुरू में 2 करोड़, 63 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश में योजना शुरू होने के बाद 2 करोड़ 63 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुछ किस्त आने के बाद जांच शुरू हुई तो बड़ी संख्या में किसान अपात्र भी पाए गए। कुछ कमियों के चलते पात्र किसान भी छूट गए। ऐसे में अब योजना की पात्रता के लिए केवाईसी कराई जा रही है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 प्रति वर्ष की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल मर्डर केस: अतीक के दोनों बड़े बेटों पर कसेगा शिंकजा, पुलिस जुटा रही सबूत