5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडमान के जिन 21 द्वीपों को PM मोदी ने नाम दिया, उनमें यूपी के 4 योद्धाओं के नाम भी शामिल

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर अंडमान के 21 द्वीपों को नए नाम दिए। आप जानते हैं उनमें यूपी के कौन से परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बने हैं द्वीप?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jan 24, 2023

andaman.jpg

अंडमान में जो 21 नए नाम वाले द्वीप बने हैं, उनमें से 4 यूपी के बहादुरों के नाम पर हैं। असल में PM नरेंद्र मोदी ने बीते कल यानी 23 जनवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों के नामकरण किए थे। उन्होंने द्वीपों के नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे। इनमें से 4 वीर योद्धा उत्तर प्रदेश के भी हैं। आइए उन्हें जानते हैं…

यूपी के चार योद्धाओं को मिला सम्मान
21 परमवीर चक्र विजेताओं में यूपी के 4 योद्धा- कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, नायक जदुनाथ सिंह, मनोज पांडे और अब्दुल हमीद शामिल हैं। परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव बुलंदशहर के रहने वाले थे। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह शाहजहांपुर के, परमवीर चक्र विजेता मनोज पांडे सीतापुर के और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद गाजीपुर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: आज मनाया जा रहा है यूपी स्थापना दिवस, 1950 में मिला था नाम

PM मोदी ने कहा- नामकरण में छिपे हैं गंभीर संदेश
PM मोदी ने इस अवसर पर कहा, "आज परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखे जाने से, ये आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्थल बनेंगे। जिन 21 द्वीपों को आज नाम मिला है, उनके इस नामकरण में भी गंभीर संदेश छिपे हैं। ये संदेश है-एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना। ये संदेश है- देश के लिए दिए गए बलिदान की अमरता का संदेश। ये संदेश है- भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का संदेश।”