24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की जोड़ी अरुणाचल और मेघालय के साथ, एक दूसरे की संस्कृति सीखेंगे तीनों प्रदेश

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत उत्तर प्रदेश को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के साथ जोड़ा गया है

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 12, 2020

PM Narendra Modi

यह जानकारी कमांडर वीके जेतली ने दी।

लखनऊ. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की अगली कड़ी के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोच को आगे बढ़ाते हुए दो अलग-अलग राज्यों को जोड़ियां बनाने का अभियान शुरू किया गया है। इससे देश को एकता की लड़ी में पिरोने में मदद मिलेगी। देश के अलग-अलग राज्यों को हर साल दो-दो राज्यों की जोड़ियां बनाने के इस अभियान के तहत दो राज्य एक दूसरे के साथ एक साल के लिए आपस में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करेंगे। यह जानकारी कमांडर वीके जेतली ने दी।

कमांडर वीके जेतली के अनुसार उत्तर प्रदेश को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के साथ जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश से लोग इन दो राज्यों में एक साल के दौरान जाएंगे और वहां की संस्कृति की जानकारी हासिल करेंगे। इन दोनों प्रदेशों की वेशभूषा, यहां की भाषा, खानपान इत्यादि के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसी प्रकार अरुणाचल प्रदेश व मेघालय के लोग उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में आकर यहां की संस्कृति के बारे में सीखेंगे। यहां के तीर्थ स्थानों और पर्यटक स्थलों के बारे में जानेंगे। वह समझने की कोशिश करेंगे कि यहां क्या-क्या पकवान पसंद किए जाते हैं। इससे दोनों प्रदेशों में दूरियां कम करने मे मदद मिलेगी। इसी तरह हरियाणा और तेलंगाना को पेयर किया गया है। आंध्रप्रदेश को पंजाब के साथ पेयर किया गया है।

इस पेयरिंग का उद्देश्य यही है कि इन राज्यों के लोगों के बीच में संपर्क बढ़े। गलत फहमियां दूर हों। तेलंगाना के लोगों से हरियाणा के लोग तेलुगू भाषा के कुछ शब्द सीख सकते हैं, और तेलंगाना के लोग हरियाणा की संस्कृति, यहां के तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल इत्यादि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का यह सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। इससे एक सरल शब्दावली तैयार की जानी चाहिए ताकि भारत की सभी भाषाओं का काम चलाऊ ज्ञान सभी को मिल सके। इसका एक लाभ यह भी होगा कि प्रदेशों की पेयरिंग से आपसी प्यार बढ़ेगा। लोगों के बीच में आपसी संबंध बनेंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी में बदली रणनीति