26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE- लखनऊ में पीएम मोदी, आवास योजना की महिला लाभार्थियों से की बात, देने वाले हैं करोड़ों की सौगात

पीएम मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:53 PM IST

PM modi

PM modi

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच कर पीएम मोदी ने दिव्यांगों के लिए शुरू की गई योजनाओं की प्रदर्शनी को देखा। प्रधानमंत्री ने गुजरात के सीवेज रिसाइकिल प्लांट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं रायपुर के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम की प्रदर्शनी का भी पीएम ने अवलोकन किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रदर्शनी भी उन्होंने देखी। इसके अलावा आवास योजना शहरी के प्रोजेक्ट्स, वीमेन सेफ्टी, सोलर एनर्जी के प्रदर्शनी का पीएम मोदी ने अवलोकन किया। वहीं 'बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ' के संबंध में बच्चियों से बातचीत की। पीएम मदोी ने पीएमएवाई (शहरी), अमृत योजना एवं स्मार्ट सिटी मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर लखनऊ में महिला लाभार्थियों से बात भी की। बस थोड़ी देर में पीएम मोदी प्रदेश को करोड़ों का सौगात देंगे।

सीएम योगी समेत ये लोग पहुंचे पीएम मोदी को रिसीव करने-

समय अनुसार 4.30 मिनट पर अपने विशेष विमान से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंच गए जहां से पीएम की फ्लीट कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, यूपी के राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे वहां मौजूद थे। इसके बाद वे सभी कड़ी सुरक्षा के बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हो गए।

थोड़ी देर के लिए हुआ हंगामा-

पीएम मोदी के आने से पहले ही प्रतिष्ठान में हंगामा देखने को मिली। यह हंगामा दरअसल इसलिए हुआ क्योंकि वहां के एसी काम नहीं कर रहा था जिससे वहां बैठे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

पीएम मोदी का यह है कार्यक्रम-

पीएम मोदी दो दीवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं हालांकि आज वो केवल यहां करीब ढ़ाई घंटे ही गुजारेंगे जिसके बाद वो फिर दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और अमृत योजना के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर राजधानी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन करेंगे और प्रदेश को करीब 3897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं की सौगात देंगे। 5 बजे स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यक्रम में वो हिस्से लेंगे। वहीं कार्यक्रम के बाद 6.30 बजे पीएम फ्लीट की आईजीपी से एयरपोर्ट रवानगी होगी जहां से 6.55 बजे वो दिल्ली वापस चले जाएंगे।

देश भर के मेयरों से करेंगे चर्चा-
कार्यशाला में स्मार्ट सिटी को लेकर देश भर से आए मेयरों से भी पीएम मोदी चर्चा करेंगे। साथ ही लखनऊ समेत कई जिले के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे और प्रतीकात्मक रूप से आवासों की चाबी सौंपेंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग