लखनऊ

Vinay srivastava murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के खिलाफ पुलिस का एक्‍शन

Vinay srivastava murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे से पुलिस पूछताछ करेगी। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटा विकास कौशल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस जानकारी जटाने में लग गई।

2 min read
Sep 02, 2023
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे से विनय श्रीवास्तव

लखनऊ में शुक्रवार यानी 1 सितंबर को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की हत्या हो गई थी। मरने वाले का नाम विनय श्रीवास्तव था, जो केंद्रीय मंंत्री के बेटे का दोस्त बताया जा रहा था। अब पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक विनय श्रीवास्तव विकास कौशल का दोस्त था। विनय श्रीवास्तव की लाश के पास से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल भी मिली थी, जिससे गोली चली थी। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विकास के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाने मे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर ये केस दर्ज किया गया है।कें द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया था कि उनका बेटा विकास घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं था। वह दिल्ली अपनी मां से मिलने के लिए जा रहा था।


अब तक जो सामने आया
घटना से पहले आशु उर्फ विकास किशोर के घर पर मृतक विनय श्रीवास्तव के साथ अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम उर्फ बाबा के अलावा सौरभ रावत और अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी ने शराब पी और फिर जुआ खेला था। जुआ खेलने के दौरान मृतक विनय श्रीवास्तव 12000 रुपये हार गया था। खबर के अनुसार, अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम के कहने पर जुआ बंद हुआ और सौरभ रावत के साथ अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी जुए में जीती रकम को लेकर चले गए।


इस शख्स पर है विनय को गोली मारने का आरोप
जुए में हारने के बाद विनय श्रीवास्तव अजय, अंकित और शमीम से नाराज हो गया। उसने आरोप लगाया की प्लानिंग के तहत गेम बंद करवाया गया और सौरभ व अरुण को जीतने के बाद हटा दिया गया। आरोप है कि विनय ने आरोप लगाया तो अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम उत्तेजित हो गए और हाथापाई करने लगे. झगड़ा ज्यादा बढ़ने पर अंकित वर्मा ने आशु की तकिया के नीचे रखी पिस्टल से कथित तौर पर विनय श्रीवास्तव के माथे पर गोली मार दी।

Published on:
02 Sept 2023 04:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर