
सरेआम महिला के सीने पर तानी पिस्टल, कन्नौज और हजरतगंज पुलिस के बीच झड़प
लखनऊ. सूबे के पॉश इलाके हजरतगंज में दूसरे जिले से आई पुलिस ने महिला पर सीधा पिस्टल तान दी। यह घटना विधानसभा से कुछ ही दूरी पर घटित हुई। नजारा देख आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस (Lucknow Police) की कन्नौज पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
यह है मामला
कन्नौज जनपद से आई पुलिस आरेपी को पकड़ने के लिए दबिश देने राजधानी लखनऊ पहुंची। इस दौरान राजधानी के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में पुलिस ने जमकर हंगामा काटा। कन्नौज पुलिस ने मुजरिम की पत्नी के सीने पर पिस्टल तानते हुए धमकी दी। दरअसल, 18 जून को कन्नौज के बालिक इंटर कॉलेज के मैनेजर दिनेश गुप्ता पर पॉक्सो एक्ट व 376 का मुकदमा दर्ज था। कन्नौज के सैरिख थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपी दिनेश की तलाश में जुट गई। आरोपी की तलाश में लखनऊ पहुंची पुलिस ने करीब दो तीन घंटे की रेकी के बाद हजरतगंज पर हंगामा किया। इस बीच गिरफ्तारी करने आई कन्नौज पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प भी हुई।
महिला के सीने पर तानी पिस्टल
सिविल ड्रेस में आई पुलिस को पहचान न पाने पर आरोपी की पत्नी ने विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने अपना आपा खो दिया और सरेआम बीच सड़क पर आरोपी की पत्नी के सीने पर पिस्टल तान दी। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हजरतगंज और कन्नौज पुलिस के बीच झड़प हो गई। पब्लिक प्लेस पर सरेाम पिस्टल लहराने से हंगामा हो गया।
Updated on:
07 Aug 2019 04:52 pm
Published on:
07 Aug 2019 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
