UP rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में कल यानी शनिवार को बारिश की संभावना है। आईएमडी IMD ने 49 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाण की है। यूपी में मानसून की एंट्री होगी।
UP rainfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कहा कि इस बार असामान्य बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन से पूर उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है। मौसम विभाग ने 49 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कई जगहों पर बारिश हुई। कल से फिर 36 घंटे आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवात की वजह से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुईद्घ। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बताया, “पाकिस्तानी विक्षोभ का मौसम पर असर पड़ा। राजस्थान में चक्रवात से यूपी में आंधी, बारिश और ओले गिरे। आगे तूफान के साथ बारशि की संभावना है।”
इन जिलों में अलर्ट
राज्य के बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबडेकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
विभाग वैज्ञानिक के अनुसार इन जिलों में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। विभाग ने राज्य में तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राज्य में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले मंगलवार को भी राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई है और पूरे दिन आसमान में बादल रहे।