लखनऊ. 28 सितंबर की देर रात हुए चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में लखनऊ के पुलिसकर्मी उतर आए हैं। अफसर आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी पर नाइंसाफी करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं गोली मारने वाले आरोपी कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी की पत्नी के खाते में लगातार पैसे जमा कराए जा रहे हैं। यह मुहीम और कोई नहीं, बल्कि साथी पुलिसवाले ही चला रहे हैं। जिले के सिपाहियों की इस मामले में एकजुटता की भनक लगते ही खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। हालांकि, घटना का कोई खुलकर विरोध नहीं कर रहा। इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कर्मचारियों में भी आक्रोश बना हुआ है।