2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-बोर्ड व होम एग्जाम का शेड्यूल बदला, जानें कब होंगी परीक्षाएं

प्री-बोर्ड व होम एग्जाम का शेड्यूल बदला, जानें कब होंगी परीक्षाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 2 Jan 2019, 5:21 PM IST

लखनऊ. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं व मूल्यांकन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सरकारी व एडेड स्कूलों में प्री-बोर्ड व होम एग्जाम का शेड्यूल बदला है। अब जनवरी में ही प्री-बोर्ड और होम एग्जाम कराए जाएंगे। ज्यादातर स्कूलों ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। दरअसल, एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में डीआईओएस ने स्कूलों को एक से 10 जनवरी के बीच प्री-बोर्ड और उसके बाद होम एग्जाम करवाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इस बार बोर्ड को जल्द से जल्द मूल्यांकन कर रिजल्ट जारी करना है।

इन स्कूलों का शेड्यूल तय

-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इंदिरा नगर : दो जनवरी से प्री-बोर्ड शुरू होंगे। उसके बाद होम एग्जाम होंगे।

-राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : 16 जनवरी से प्री-बोर्ड और होम एग्जाम एक साथ आयोजित होंगे।

-राजकीय इंटर कॉलेज हुसैबनाद : तीन जनवरी से प्री-बोर्ड और 22 जनवरी से होम एग्जाम शुरू होंगे।

-कालीचरण इंटर कॉलेज : यहां जनवरी के पहले सप्ताह में प्री-बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे।

-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमतीनगर : यहां जनवरी के दूसरे सप्ताह से प्री-बोर्ड परीक्षाएं और 15 जनवरी के आसपास होम एग्जाम शुरू होंगे।

अब लेटे फीस के साथ जमा होंगे पीएचडी के फॉर्म


राजधानी स्थित ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पीएचडी के आवेदन पर अब से लेट फीस लागू हो जाएगी। अब तक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 2000 रुपये फीस चुकानी थी लेकिन अब एक हजार रुपये लेट फीस अतिरिक्त देने होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट http://uafulucknow.ac.in के माध्यम से 5 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है लेकिन अभ्यर्थियों को फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजनी होगी। हॉर्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी और इसका रिजल्ट 28 जनवरी को घोषित किया जाएगा। चार से दस फरवरी के बीच विवि में इंटरव्यू चलेंगे। सोमवार तक पीएचडी में 481 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश