12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘UCC के जरिए मुसलमानों पर हिंदू लॉ थोपने की तैयारी’, मौलाना बोले-सरकार का ये तरीका हमें कतई पसंद नहीं

Maulana Kausar Hayat Khan On UCC Code Implantation: उत्तराखंड में यूसीसी (Uniform Civil Code) लागू हो गया है। इसका मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव ने विरोध किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Jan 28, 2025

MUSLIM LEAGUE JOINT SECRETARY, MUSLIM LEAGUE OPPOSES UCC, UTTARAKHAND UCC, कौसर हयात खान यूसीसी, MAULANA KAUSAR HAYAT KHAN, MUSLIM LEAGUE JOINT SECRETARY KAUSAR HAYAT KHAN

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने पर मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव का कहना है कि यह मुसलमानों के मामले में छेड़छाड़ है। इसके जरिए मुसलमानों पर हिंदू लॉ थोपने की तैयारी चल रही है। यह इस्लाम के खिलाफ है। यूसीसी देश के लिए अच्छा नहीं है। मुस्लिम लीग शुरू से ही इसका विरोध करता आ रहा है।

'सरकार कानून बनाने से पहले मुस्लिम समाज से नहीं कर रही बात'

मीडिया से बातचीत में मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव मौलाना कौसर हयात खान ने कहा कि यूसीसी के जरिए मुसलमानों के मामलों में दखल देकर हिन्दू लॉ थोपने चाहते हैं। जबरदस्ती का यह तरीका हम कतई पसंद नहीं करते हैं। भारत के 30-35 करोड़ मुसलमान इसके खिलाफ हैं। सरकार कानून बना रही है लेकिन मुस्लिम समाज से बात तक नहीं कर रही है।

सरकार जबरदस्ती करेगी तो आंदोलन होगा

यूसीसी का विरोध पहले से ही किया जाता रहा है। अगर सरकार जबरदस्ती करेगी तो फिर इसके खिलाफ आंदोलन होगा। महाकुंभ की धर्म संसद पर कहा कि वो महाकुंभ में धर्म संसद कर रहे हैं, किसी मुसलमान ने इसका विरोध नहीं किया। वो मंदिरों में पूजा करते हैं, कोई विरोध नहीं करता है। सनातन बोर्ड भी बनाए किसी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं है।

संयुक्त सचिव ने आगे कहा कि वफ्फ बोर्ड (Waqf Amendment Bill) से सरकार का क्या मतलब है। हमारी संपत्ति है, हम वक्फ को दे सकते हैं। मुसलमानों के खिलाफ एक अभियान चल रहा है। यूसीसी इसका एक हिस्सा है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। इसकी हम घोर निंदा करते हैं।