
पटके पर हाथों से की गई है कारीगरी
UP Global Investors Summit-2023 अंतिम चरण में हैं। मंच पर आने वाले खास मेहमानों के लिए अलग से अंगवस्त्र तैयार किए गए हैं। इसमें चिकन वर्क का एक नायाब हुनर पेश किया गया है।
लखनऊ की नायाब कारीगरी चिकन वर्क से सजे इन अंगवस्त्रों में देश की परम्परागत कढ़ाई और विरासत को दिखाया गया है। इसे मशहूर फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन के डिजाइन किए हैं।
पटके पर हाथों से की गई है कारीगरी
मशहूर फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन के डिजाइन किए गए पटके चर्चा में हैं। इसकी खासियत यह है कि कारीगरों ने इस पर मशीन से नहीं हाथों से चिकन की कारीगरी की है।
राष्ट्रपति के लिए पिंक रंग का पटका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पिंक रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें घनी चिकन कढ़ाई के साथ-साथ गोल्डन रंग की फैब्रिक का प्रयोग किया गया है। जिससे इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
Published on:
12 Feb 2023 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
