3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के बाद लखनऊ आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, AKTU में कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र अब टेक्नोलॉजी के साथ तमाम तरह के स्पोर्ट्स भी सीखेंगे। दरअसल आईईटी कैंपस में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तैयार किया जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 24 Jul 2018, 4:10 PM IST

gg

president kovind visit ajmer and pushkar

लखनऊ. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र अब टेक्नोलॉजी के साथ तमाम तरह के स्पोर्ट्स भी सीखेंगे। दरअसल आईईटी कैंपस में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तैयार किया जा रहा है जिसका शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। हालांकि उनका कार्यक्रम अभी संभावित ही है लेकिन इस कार्यक्रम के तहत वे दस अगस्त को एकेटीयू न्यू कैंपस में तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि 28 व 29 जुलाई को पीएम मोदी का लखनऊ दौरा है। राष्ट्रपति कोविंद एकेटीयू में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ ही मकैनिकल ब्लॉक, कैमिकल ब्लॉक, मीटिंग हॉल व एक लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे। विवि ने राष्ट्रपति के आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि प्रशासन ने इन योजनाओं का प्रोजेक्ट काफी पहले ही तैयार कर लिया था।

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मिलेंगी सारी सुविधाएं

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सबसे खास आकर्षण होगा। ये कॉम्पलेक्स आईईटी परिसर में बन रहा है। यहां पर इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, वेट लिफ्टिंग सहित अन्य खेलों की सुविधाएं होंगी तो आउटडोर में फुटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट आदि खेल खेले जा सकेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम 34 करोड़ 18 लाख रुपए में बनकर तैयार होगा। यहां पर पब्लिक स्टैंड की भी व्यवस्था होगी। जहां पर दो तीन हजार लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे।

एक बिल्डिंग में कई सुविधाएं

एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल, मैकेनिकल और केमिकल ब्लॉक के लिए 26 करोड़ 48 लाख का बजट है। ये सभी सुविधाएं एक ही चार मंजिला बिल्डिंग में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि शिलान्यास के बाद जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे तय समय में काम पूरा हो सके और छात्रों को उसका लाभ मिल सके। जिस हॉल का शिलान्यास किया जाएगा वह बड़ा सभागार नहीं होगा। इसकी क्षमता अधिकतम तीन सौ लोगों की होगी। यहां पर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सहित अन्य गतिविधियां होंगी।

डिजिटल होगी लाइब्रेरी
मिली जानकारी के मुताबिक, एकेटीयू में बनने वाली लाइब्रेरी हाईटेक होगी। यह पूरी तरह से डिजिटल होगी। एकेटीयू प्रवक्ता ने बताया कि यहां पर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। किताबों व लिटरेचर का जो कलेक्शन होगा वह अंतरराष्ट्रीय होगा। खासकर इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की का कंटेंट कई देशों का उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नई, आधुनिक व रोचक जानकारियां छात्रों को मिलेंगी।