25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सब ने दी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Jan 24, 2023

dsgfdsg.jpg

आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हैं। इस पर सीएम योगी ने सभी निवासियों को बधाई दिए। उन्होंने लिखा, आध्यात्मिकता और आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।

कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है यूपी- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीट्वीट करते हुए लिखा है। आपकी अमूल्य शुभकामनाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी। आपके कुशल मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि आज 'नया उत्तर प्रदेश' सुशासन और सुरक्षा का केंद्र बनने के साथ ही आत्मनिर्भरता व समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।

उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है कि सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूँ।

यह भी पढ़ें: जानिए उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का इतिहास, कैसे यूनाइटेड प्रोविंस से बना यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब में लिखा कि आपकी ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु धन्यवाद माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी।आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं आपके कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा, सुशासन और संभावनाओं से युक्त 'नए उत्तर प्रदेश' को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य सिद्ध हो रहा है।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी शुभकामनाएं दी है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई। इसके गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का एक अनूठा स्थान दिया है।