| हम बात कर रहे हैं पश्चिमी यूपी के बड़े नामी सियासी घराने की बेटी प्रियंवदा की जो अपने स्वर्गीय पिता पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की देवबंद सीट से समाजवादी पार्टी के लिए लडना चाहती हैं| लेकिन देवबंद सीट पर उनकी मां मीना राणा का नाम है जिससे प्रियंवदा को खुशी नही हैं| बेटी का कहना है कि सपा का टिकट मुझे मिलना चाहिए था, मां मीणा राणा को नहीं। प्रियंवदा ने कहा कि इसके लिए वो सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलेंगी। सपा से टिकट पाने की असली हकदार वो हैं, उनकी मां नहीं।