29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए लखनऊ में कहां है प्रियंका गांधी का नया आशियाना, पसन्द आया इनका घर

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी अपने अभियान को स्थायित्व देने के लिए लखनऊ में अपने लिए आशियाना तलाश कर रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Oct 07, 2019

जानिए लखनऊ में कहां है प्रियंका गांधी का नया आशियाना, पसन्द आया इनका घर

जानिए लखनऊ में कहां है प्रियंका गांधी का नया आशियाना, पसन्द आया इनका घर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी अपने अभियान को स्थायित्व देने के लिए लखनऊ में अपने लिए आशियाना तलाश कर रही हैं। प्रियंका गांधी की टीम लखनऊ में उनकी पसंद का मकान खोजने में पूरा जोर दे रही है। इस काम में उनकी नजदीकी रिश्तेदार शीला कौल की बेटी की साथ दे रही है। शीला कौल की गोखले मार्ग पर बड़ी प्रापर्टी भी है। इस प्रापर्टी के साथ ही प्रियंका गांधी के लिए गोमती नगर में भी एक बड़ा मकान देखा गया है।

प्रियंका जब गांधी जयंती पर लखनऊ आई थीं तो उस दौरान उन्होंने गोखले मार्ग पर एक घर भी देखा था। लखनऊ दौरे पर उनके गोखले मार्ग पर जाने के कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था। गोखले मार्ग पर कांग्रेस की पूर्व सांसद और गांधी परिवार की रिश्तेदार शीला कौल की प्रॉपर्टी है। इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का परिवार अब वहां नहीं रहता है। माना जा रहा है कि उनके निवास को ही प्रियंका गांधी अपना आशियाना बना सकती हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से एकजुट करने के लिए उन्होंने लखनऊ में ही डेरा डालने की योजना बनाई है।

प्रियंका गांधी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में दमदार तरीके से स्थापित करने के साथ अपने सारे अभियान को लखनऊ से जोर देंगी। मां सोनिया गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हो गई हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के साथ ही प्रदेश कांग्रेस संगठन को नये कलेवर में लाने और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है।

ये भी पढ़ें - बीजेपी नेता सहित दो लोगों पर एफआईआर दर्ज, श्रमिकों के पंजीयन हेतु की थी अवैध धन की वसूली, मचा हड़कम्प

Story Loader