सिक्किम में भी है क्लासिकल डांस की कद्र

आमतौर पर माना जाता है कि क्लासिकल डांस को लेकर उत्तर भारतियों में ज्यादा दिलचस्पी और सम्मान रहता है लेकिन डांस प्लस सीजन टू के पार्टिसिपेंट मिन्गमा इससे इत्तेफाक नहीं रखते

2 min read
Jul 21, 2016
dance
लखनऊ.
आमतौर पर माना जाता है कि क्लासिकल डांस को लेकर उत्तर भारतियों में ज्यादा दिलचस्पी और सम्मान रहता है लेकिन डांस प्लस सीजन टू के पार्टिसिपेंट मिन्गमा इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सिक्किम के रहने वाले मिन्गमा के मुताबिक सिक्कम में क्लासिकल डांस को काफी पसंद किया जाता है। वहां के लोगों में भी कथक और भरतानाट्यम को लेकर काफी क्रेज है। स्टार प्लस के डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस सीजन टू के प्रमोशन के लिए मिन्गमा गुरुवार को अपने गुरु और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक से साथ लखनऊ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने डांस से जुड़ी तमाम बातें शेयर कीं-


सेमीक्लासिकल और कथक में है फर्क


इस शो को मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज करेंगे। उनका साथ कोरियोग्राफर पुनीत पाठक, धर्मेश येलांडे और शक्ति मोहन देंगे। पुनीत ने बताया कि उनके शिष्य मिन्गमा ने कहीं कथक सीखा नहीं है इसीलिए वह सेमी-क्लासिकल फॉर्म का डांस करते हैं। सेमी क्लासिकल और कथक में फर्क है। कथक बिना किसी गुरु से सीखे नहीं परफॉर्म किया जा सकता। इसके लिए कई साल देने पड़ते हैं। वहीं सेमीक्लासिकल कथक से ही प्रेरित एक डांस फॉर्म बन गया है।




एबीसीडी थ्री में भी दिखेंगे पुनीत


कोरियोग्राफर पुनीत पाठक पिछले दिनों फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 में भी नजर आए थे। पुनीत ने बताया कि वह आने वाले दिनों में इस एबीसीडी थ्री में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म '17 को शादी है' और 'चिड़िया' में भी काम किया है। उनका मानना है कि एक कोरियोग्राफर भी अच्छा एक्टर बन सकता है। हालांकि फोकस अभी कोरियोग्राफी पर ज्यादा है।
Published on:
21 Jul 2016 08:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर