
चाह कर भी अदिति सिंह को पार्टी से बाहर नहीं कर पा रही कांग्रेस, यह है तकनीकी पेंच
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आलोचना और पार्टी नीतियों का मुखर विरोध करने के बाद भी रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी कोई कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है। पिछले छह माह से उन्हें कई बार पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सिर्फ नोटिस पर नोटिस दी जा रही है। पार्टी की सदस्यता खत्म करने के लिए दी गई कांग्रेस की याचिका विधानसभा अध्यक्ष के पास लंबित है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से अगर इसका निस्तारण अगर पार्टी के पक्ष में नहीं आया तो वह हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने का फैसला विधानसभा अध्यक्ष के पास लंबित है और पार्टी उनको तकनीकीतौर पर निलंबित नहीं कर सकती है। कांग्रेस महिला विंग की महासचिव पद भी उनसे छीन लिया गया है। पार्टी आलाकमान ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। फिलहाल वह पार्टी और पार्टी के महिला विंग के पदाधिकारी के पद से निलंबित रहेंगीं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पार्टी के इस फैसले पर अदिति सिंह ने कहा कि वह फैसले का स्वागत करती हैं।
योगी आदित्यनाथ सरकार और कांग्रेस के बीच बस विवाद को लेकर मचे घमासान में अदिति सिंह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की थी, जो अभी तक लंबित है।
Published on:
21 May 2020 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
