25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया के पिता को रोका गया एयरपोर्ट पर, पूछताछ में कहा यह

राजस्थान के किशनगढ़ से उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को एयरपोर्ट पर रोक कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Nov 2018, 9:35 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया राजनीतिक पार्टी बना कर 2019 चुनाव में अपना परचम लहराने की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच राजस्थान से उनके लिए हैरान करने वाली खबर आई है। राजस्थान के किशनगढ़ से राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को एयरपोर्ट पर रोक कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस खबर से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। दरअसल किशनगढ़ के एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उदय प्रताप सिंह को 11 लाख 50 हजार रुपए की नगदी के साथ पकड़ा है। एयरपोर्ट पर उनको पकड़ने के बाद आयकर विभाग की टीम की इसकी सूचना दी गई। जानकारी होने एयरपोर्ट पहुंची टीम ने उदय प्रताप सिंह से पूछताछ की। उदय प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ किशनगढ़ से दिल्ली जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने मंच से कांग्रेस को कहा धन्यवाद, लेकिन इससे बसपाई हुए खुश, 200 सीटों की जीत पर की बहुत बड़ी घोषणा

पूछताछ में उदय प्रताप सिंह ने यह बताया-

आयकर के अधिकारियों द्वारा पूछताछ में उदयप्रताप सिंह ने बताया कि वे राजस्थान में पुष्कर मेले से घोड़े खरीदने आया था। आपको बता दें कि अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि राजस्थान में आचार संहिता के चलते इतनी बड़ी रकम का परिचलन करना गैरकानूनी है। वहीं नियमों के अनुसार, कोई भी यात्री 10 लाख से अधिक रुपए लेकर सफर नहीं कर सकता। यदि आयकर विभाग उदय प्रताप सिंह के जवाबों से संतुष्ट नहीं होगी, तो बरामद रुपयों को आयकर विभाग जब्त कर लेगी।

ये भी पढ़ें- बारावफात से एक दिन पहले पुलिस सुरक्षा के बीच यहां अनस पर बरसाई गईं गोलियां, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे सीएम योगी के मंत्री, यूपी पुलिस में हड़कंप