25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, यहां हो गई हार

लोकसभा चुनाव 2019 से ऐन वक्त पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जहांगीराबाद के बाद में अब खुर्जा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी खाली हो गई है। खुर्जा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख को अपनी सीट कुर्सी गंवानी पड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 9:00 PM IST

akhilesh

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, यहां हो गई हार

बुलंदशहर. लोकसभा चुनाव 2019 से ऐन वक्त पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जहांगीराबाद के बाद में अब खुर्जा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी खाली हो गई है। खुर्जा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख को अपनी सीट कुर्सी गंवानी पड़ गई है। समाजवादी पार्टी सरकार में निर्विरोध चुने गए मोहित चौधरी के विपक्ष में मतदान हुआ। इनके खिलाफ बीडीसी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद में एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।

समाजवादी पार्टी सरकार में मोहित चौधरी को निर्विरोध खुर्जा ब्लॉक सीट से ब्लॉक प्रमुख चुना गया था। अप्रैल में उनके खिलाफ बीडीसी लामबंद हो गए थे। जिसके लिए सोमवार को खुर्जा तहसील में ब्लॉक पर अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग कराई गई थी। इस दौरान 121 बीडीसी सदस्यों ने वोटिंग की थी। इनमें 69 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव में शामिल हुए थे। बड़ी बात यह है कि इनमें से 63 ने मोहित चौधरी के खिलाफ वोटिंग की थी। हालाकि योगी सरकार के आने के बाद ही मोहित चौधरी को ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए विप्क्ष ने तैयारी करनी शुरू कर दी थी। लेकिन वे हटा नहीं पाए थे। दअरसल में पहले भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन पिछले बार में उनके पक्ष में वोटिंग हुई थी।

तभी से ही मोहित चौधरी को हटाने के लिए विपक्षी जुटे हुए थे। दरअसल में बीडीसी विनेाद चौधरी समेत कई ने ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगाए थे। जिसके चलते उनकेे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बीडीसी लेकर आए थे। जिले में इस साल ब्लॉकों प्रमुख के खिलाफ 8 ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुके है। कुछ ही दिन पहले जहगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बीडीसी लेकर आए थे। जिला प्रशासन की तरफ से वोट कराई गई थी, लेकिन उन्होंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जहांगीरबाद और खुर्जा ब्लॉक प्रमुख की सीट खाली हो गई है। अब दौबारा से चुनाव कराए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग