5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं की छात्रा से गैंगरेप, कार में डालकर जंगल में ले गए चार आरोपी…फिर बारी-बारी से लूटी अस्मत

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया जबरन छात्रा को अपनी कार में डालकर जंगल में ले गया और वहां पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

2 min read
Google source verification
Four accused gangraped a 12th-grade student in Bulandshahr

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, छात्रा मेला घूमने गई थी तभी खनन माफिया की उस पर नजर पड़ी। आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा का जबरन कार में बैठा लिया और वहां से 8 किलो मीटर दूर एक जंगल में लेकर गया। जहां चारों हैवानों ने उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी छात्रा को जंगल में ही बदहवास हाल में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के सिखेड़ा गांव का है। पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना के करीब तीन घंटे बाद परिवार के लोग छात्रा तक पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद उसने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। घटनास्थल से छात्रा को उठाकर अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। बच्ची इतनी डरी हुई है कि होश आने के बाद भी किसी से बात नहीं कर रही है।

योगी से एनकाउंटर की मांग

फिलहाल, इस घटना को लेकर बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बच्ची के परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए और कुछ देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की है। वहीं, परिजनों ने ककोड़ पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि आरोपियों के साथ सख्ती करने के बजाय उन्हें थाने में आराम से बैठाकर रखा गया है।

हंगामे के बाद हुई गिरफ्तारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी तुरंत कार्रवाई न होने पर परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की धीमी कार्रवाई से गुस्साए परिवार और ग्रामीणों ने करीब 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सबसे पहले सुनील यादव को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे जब पूछताछ की तो प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य युवक का नाम बताया, जिसके बाद उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।