
Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra की मौजूदगी में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खबरी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो का शुभारंभ किया।

यमुना बाजार में हनुमान मंदिर पर सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथ में झंडे और बैनर लिए इकट्ठे हुए, जहां से यात्रा प्रारंभ हुई। राहुल गांधी ने यहा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। वो यहां गदा थामे भी नजर आए।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की तरफ से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए। राहुल गांधी बहन से मुलाकात पर प्रियंका को खूब दुलारते नजर आए।