24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी को 2 साल की सजा, यूपी के दोनों कांग्रेस विधायक क्या बोले?

Rahul Gandhi sentenced to 2 years Jail: राहुल गांधी को सजा के बाद यूपी के उनकी पार्टी के दोनों विधायक लड़ने के मूड में हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 23, 2023

congress

कांग्रेस MLA वीरेंद्र चौधरी(बायें), दायें में अनुराधा मिश्रा, बीच में राहुल गांधी

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को मानहानि केस में गुजरात के सूरत की जिला अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर यूपी में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने बीजेपी के खिलाफ अपने तेवर दिखाए हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दो विधायक हैं। रामपुर खास सीट से अराधना मिश्रा मोना MLA हैं। फरेदा महाराजगंज से कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी विधायक हैं।

इतिहास खुद को दोहरा रहा है: वीरेंद्र चौधरी
राहुल की सजा पर अराधना मिश्रा ने अपने ट्विटर पर राहुल की फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच के लिए लड़े हैं, सच के लिए लड़ते रहेंगे। झूठ में वो ताकत नहीं कि रोक सके सच्चाई के इस तूफ़ान को. न्याय और इंसाफ की आवाज़ हम उठाते रहेंगे।"

वीरेंद्र चौधरी ने एक ट्वीट में राहुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- डर की छाती पर चढ़कर, साहस का ध्वज लहरायेंगे। देखना! हम जीत जाएंगे! एक और ट्वीट में वीरेंद्र चौधरी ने राहुल की गिरफ्तारी की तुलना 1978 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी से की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "इतिहास दौहरा रहा है। हुकूमत चल ना सकेंगी जुल्मी हुक्मरानों की, अब तो बस जुल्मी हुक्मरानों की हुकूमत का जुल्म देखना हैं!"


तानाशाह डर गया है: यूपी कांग्रेस
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सबको पता है राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।"


कोर्ट ने एक महीने के लिए सजा पर रोक लगाई
राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। साथ ही राहुल गांधी को फैसले के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में अपील की इजाजत दी गई है। एक महीने तक उनकी सजा पर रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें: राम मनोहर लोहिया की दिलचस्प लव-स्टोरी, जिंदगी भर रोमा संग लिव-इन में रहे थे लोहिया

राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही होता है? इस बयान के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सूरत जिला अदालत ने आज सजा का ऐलान किया है।