रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, “उत्तर प्रदेश को 2009-2014 तक हर साल औसतन 1109 करोड़ रुपये मिलता था। मोदी सरकार ने यूपी में रेलवे विकास के लिए आने वाले बजट में 18 गुना वृद्धि कर दी, जिसके बाद से हर साल रेलवे परियोजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ दिए जाते हैं। 2025-26 के लिए यूपी को 19,858 करोड़ आवंटित हैं। यूपी में 5,958 किमी लंबी नई लाइनें बिछाने के लिए 70 परियोजनाएं चल रही हैं। उतरेठिया स्टेशन को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नई लाइन बिछेगी, वाटर वेंडिंग, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगेंगी।”