1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“परिवार के इतिहास को दोहराया है रीता बहुगुणा जोशी ने”

तिलमिलाई कांग्रेस ने रीता पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उनके परिवार पर ही सवाल खड़े कर दिए।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Oct 20, 2016

Rita Bahuguna

Rita Bahuguna

लखनऊ. कुछ दिनों पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि रीता बहुगुणा जोशी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं।आखिरकार आज ये सच साबित हुआ। रीता बहुगुणा ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है और यहीं नहीं उन्होंने नए पाले में जाते ही कांग्रेस की ढज्जियां भी उड़ाई। उन्होंने कांग्रेस और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला जिसका जवाब देने के लिए कांग्रेस ने ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया।

तिलमिलाई कांग्रेस ने रीता पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उनके परिवार पर ही सवाल खड़े कर दिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इनके परिवार में ये चौथा-पांचवा बदलाव है। ये इतिहास की प्रोफेसर थी और शायद इसी वजह से ये अपने परिवार के इतिहास को दोहराने में नहीं चूकी। बब्बर ने आगे कहा कि रीता के छोड़ने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड में विजय बहुगुणा ने भी जब पार्टी छोड़ी थी तो इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ा था।

राजबब्बर ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि शहीद और पत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए, शहीद बब्लू सिंह और उनकी पत्नी के दर्द को कोई नहीं समझा। राहुल गांधी की संवेदना को किसी ने नहीं समझा। आज रीता बहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ने के बाद ये कहा था कि राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान से वो आहत हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री शहीदों की खून की दलाली कर रहे हैं। राहुल के इसी बयान को रीता ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया है।

अवसरवादी हैं रीता: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने रीता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अवसरवादी हैं और अवसरवादी नेता एक जगह नहीं टिक सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि असली बात ये है कि मुकाबला मुश्किल था और वो सीट नहीं जीत सकती थीं।
Story Loader