
राजा भैया और योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान राजा भैया ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हम लोगों को अपने जीवनकाल में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर देेखने को मिला। उन्होंने कहा कि मंदिरों की दीवारों पर गुंबद बना देने से गंगा जमुनी तहजीब नहीं होती। राजा भैया ने कहा कि मेरा मानना है कि आदि शंकराचार्य के बाद अगर कोई सनातन उत्थान का और हिंदू उत्थान का काम कर रहा है तो वह नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
राजा भैया बोले-माहौल बिगाड़ने का हो रहा प्रयास
राजा भैया ने कहा कि सदन की कार्यवाही देश के अलावा विदेश में भी देखी जाती है। यहां कुछ बातें गलत कही गई हैं और अर्धसत्य। ये गलत संदेश देता है। सदम में प्रभु श्रीराम की चर्चा सबसे अधिक हुई, जो बहुत अच्छी बात है। लोहिया को मानने वाले भी मानेंगे कि उन्होंने जन सामान्य को राम के आदर्शों पर चलने के उद्देश्य से हर साल रामायण मेले का आयोजन कराया था। उन्होंने कहा कि यह यहां इसलिए कहना जरूरी है कि कई दिनों से हम देेख रहे हैं कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास हो रहा है। हल्द्वानी तक उदाहरण दिया गया। सरकार अपनी जगह प्रयास करती है कि हमारे राज्य में उपद्रव न हो, लेकिन कहीं न कहीं ये आभास हो रहा है कि माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है।
राजा भैया सीएम योगी के साथ अयोध्या दर्शन करने गए
राजा भैया 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और साथी विधायकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी फोटो भी साथ आई। इसी से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के भाजपा में शामिल होने चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही राजा भैया भी पार्टी ज्वाइन करेंगे। चर्चा है कि राजा भैया ने पार्टी से जुड़े कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है।
भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं राज भैया
1997 की कल्याण सिंह की सरकार में राजा भैया मंत्री थे। राजा भैया अपने क्षेत्र और आसपास के जिलों में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राजा भैया का भाजपा में शामिल होने चर्चा थी। इसके बाद 2016 में जब सपा में पारिवारिक विवाद बढ़ा तो भी राजा भैया का बीजेपी में ज्वाइन करने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन भाजपा ज्वाइन नहीं किए।
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का आरएसएस से पुराना नाता
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आरएसएस के पुरान पदाधिकारी रहे हैं। वो अपने पूरे क्षेत्र में संघ के कैंपों का आयोजन कराते रहे हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह कट्टर हिंदूवादी नेता नेता के रूप में जाने जाते हैं। 2015 में उदय प्रताप सिंह ने अपने घर के सामने से चेहल्लुम जुलूस निकलने से मना करा दिए थे। इसके बाद जुलूस को दूसरे रास्ते से निकाला गया था।
Updated on:
12 Feb 2024 03:57 pm
Published on:
12 Feb 2024 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
