12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ  21 जनवरी से

तंत्र योगी निर्वाण दर्शन मुनि भी अनुष्ठान सम्पादित करवाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 03, 2020

1000 चंडी पाठ और ललिता सहस्त्र पाठ होगा।

1000 चंडी पाठ और ललिता सहस्त्र पाठ होगा।

लखनऊ अखिल भारतीय उदासीन सप्रदाय संगत एवं विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए राजराजेश्वरीमहात्रिपुरसुन्दरी महायज्ञ का आयोजन 21 जनवरी से 27 जनवरी तक बाबा का पुरवा रुपपुर खदरा स्थित उदासीन महामण्डला आश्रम (नानकशाही मठ) में किया जायेगा।

महायज्ञ को सफल बनाने के लिए आश्रम में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक श्री 1008 श्रीमहंत धर्मेन्द्र दास महाराज की अगुआई व यज्ञ आचार्य शिव कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में ध्वज पूजन, भूमि पूजन, कलश पूजन, गौ पूजन, गोमती अभिषेक, गौरी पूजन, महादेव अभिषेक संपन्न हुआ। यह सम्पूर्ण अनुष्ठान आचार्य महामंडलेश्वर कार्षि्ण पीठाधीश्वर स्वामी गुरू शरणानंद महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। इसके साथ ही तंत्र योगी निर्वाण दर्शन मुनि भी अनुष्ठान सम्पादित करवाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ.ए.के.पांडे, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, गिरिश मलिक, आशीष चावला ने भी पूजन किया। महायज्ञ में देश के प्रमुख क्षेत्रों से सौ से अधिक संत महात्मा आएंगे। मुख्य रूप से रामभद्राचार्य महाराज, बनारस के जीएल गोस्वामी सहित अन्य संत गण शामिल होंगे। यज्ञ में उदासीन संप्रदाय के 20 मंडलेश्वर आएंगे। श्री 1008 श्रीमहंत धर्मेन्द्र दासजी महाराज ने बताया कि यह लखनऊ में पहली बार हो रहा है। यज्ञ में 51 कुंटल यज्ञ सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी। 1000 चंडी पाठ और ललिता सहस्त्र पाठ होगा।