
CM Mohan Yadav inquired about the health of famous saint Nritya Gopal Das
Mahant Nritya Gopal Das Health: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें यूरिन पास करने में परेशानी के कारण अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। महंत का इलाज मेदांता अस्पताल के आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है।
86 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास ने कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में भाग लेने के लिए 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा की यात्रा की। जन्माष्टमी के बाद, भक्तों से मिलने के उद्देश्य से वे ग्वालियर गए। वहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
मेदांता अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को भर्ती किया गया। उन्हें यूरिन पास करने में कठिनाई और कम आहार लेने की समस्या है। उनका इलाज डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है। उनकी स्थिति अभी गंभीर है। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास की 2019 के बाद से ही तबीयत खराब चल रही है। यूरिन की समस्या और भोजन न कर पाने की शिकायत को लेकर 4 वर्षों से उनका इलाज चल रहा है।
Updated on:
09 Sept 2024 03:04 pm
Published on:
09 Sept 2024 01:51 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
