कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि मायावती ने दलितों के नाम पर दलितों को शोषण करने का काम किया। जब वे सत्ता में रहती हैं तो तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार का नारा लगाती हैं। जब सत्ता में आ जाती हैं तो कहती हैं कि हाथी नहीं, गणेश है, ब्रहा, विष्णु, महेश है। पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती की सरकार के दौरान एससीएसटी एक्ट को कमजोर करने का काम किया गया था। माया सरकार में यह शासनादेश जारी हुआ था कि इस एक्ट का दुरुपयोग होता है इसलिए मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी जांच करे और तभी गिरफ्तारी हो।