18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुवार को तड़के निकलेगा 21वें रमजान का जुलूस

महिलाएं ताबूत को रौजा-ए-नजफ  से उठाकर पुरूषों को सौंपेगी।

3 min read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Jul 08, 2015

Roja

Roja

लखनऊ। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद व शियों के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में नौ जुलाई को सुबह की नमाज के बाद इक्कीसवीं रमजान का जुलूस रूस्तम नगर स्थित रौजाए शबीह नजफ से निकाला जायेगा। इससे पूर्व एक अलविदायी मजलिस होगी जिसे मौलाना मीसम काजिम जरवली सम्बोधित करेंगे।

इस संबंध में वारिसाने ताबूते हजरत अली अलैहिस्सलाम कमेटी के महासचिव सैयद मुख्तार हुसैन ने बताया कि हजरत अली अलैहिस्सलाम के इस ताबूत को जुलूस को हसन मिर्जा उठाया करते थे, इसीलिए यह ताबूत हसन मिर्जा के नाम से जाना जाता है। अब यह जुलूस उनके परिवार वाले उठा रहे है। उन्होंने ने बताया कि गुरूवार को प्रात अलविदाई मजलिस के बाद महिलाएं ताबूत को रौजा-ए-नजफ से उठाकर पुरूषों को सौंप देंगी।

जुलूस यहां से निकल कर छोटे साहब आलम रोड, कर्बला दियानुतदौला, काजमैन, मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कालेज, संजीवनी अस्पताल से दाहिने मुड़कर हैदरगंज, बुलाकी अड्डा होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंचेगा जहां ताबूत को दफन किया जायेगा। लोग दिन भर कर्बला पहुंच कर हजरत अली अलैहिस्सलाम की तुरबत पर फातेहा पढ़ेंगे।

यातयात व्यवस्था में बदलाव
21वीं रमजान पर गुरुवार सुबह जुलूस के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। एएसपी ट्रैफिक बृजेश मिश्र ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक जुलूस दरगाह हजरत अब्बास स्थित नजफ से शुरू होकर छोटे शाह आलम रोड से होता हुआ कर्बला दयानुद्दौला, रोजा-ए-काजमैन, मंसूरनगर तिराहा, गिरधारी सिंह कुंवर इंटर कालेज, टुडिय़ागंज तिराहे से दाएं मुड़कर तुलसीदास मार्ग बाजारखाला थाने के सामने से लालमाधव, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, रणजीत सिंह बिल्डिंग, पुत्तन साहिबा की कर्बला के सामने से कर्बला तालकटोरा पहुंचेगा।

एएसपी का कहना है कि जुलूस को लेकर डायवर्जन सुबह साढ़े चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। काजमैन रोड मंसूरनगर तिराहा से आने वाला यातायात गिरधारी सिंह इंटर कालेज से होते हुए टुडिय़ागंज की ओर नहीं जाएगा। यह वाहन सआदगंज थाना तिराहे से अकबरी गेट होते हुए जा सकेंगे। कमला नेहरु व नक्खास की ओर से आने वाले वाहन टुडिय़ागंज की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन नक्खास तिराहे से बाएं नादान महल रोड होकर जा सकेंगे।

नाका, अमीनाबाद व नादान महल रोड की ओर से कोई भी वाहन नक्खास की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन रकाबगंज पुल से दाएं मेडिकल कालेज व नाका की ओर से जाएंगे। नक्खास तिराहे से टुडिय़ागंज की ओर यातायात बंद रहेगा। यह यातायात दाएं मे फेयर ध्रकाबगंज पुल होकर जाएगा। लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से कोई भी वाहन नक्खास व बुलाकी अड्डा की ओर नहीं जाएगा।

ये वाहन ऐशबाग की ओर से जाएंगे। बुलाकी अड्डा तिराहे से वाहन लाल माधव व मिल एरिया की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन बुलाकी अड्डा तिराहे से टिकैतगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मिल एरिया तिराहे से कोई भी वाहन बुलाकी अड्डाध्एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन मिल एरिया से राजाजी पुरम की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। एवरेडी तिराहे से कोई भी वाहन मिल एरियाध्रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन भूसामंडी, मवैया व आलमबाग की ओर डायवर्ट कर दिये जाएंगे।

रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से यातायात एवरेडी, कर्बला तालकटोरा की ओर बंद रहेगा। ये वाहन लंगड़ा फाटक, राजाजीपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात आलमबाग, भूसामंडी तिराहे से दाएं होकर जाएगा। राजाजीपुरम ए-ब्लॉक चौराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जाएंगे। आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज ढाल से रणजीत सिंह बिल्डिंग, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन सूर्यनगर, आलमबाग होकर जाएंगे। विक्रम कॉटन मिल तिराहा से रणजीत सिंह बिल्डिंग, एवरेडी की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये वाहन जलालपुरम रेलवे क्रासिंग पार कर सूर्यनगर राजाजीपुरम, आलमबाग होकर जाएगा। भूसामंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें

image