लखनऊ

पिता के रामचरितमानस बयान के समर्थन पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले- BJP सांसद संघ‌मित्रा को तय करनी होगी अपनी लाइन

Ramcharitmanas Controversy: संघमित्रा बीजेपी की सांसद हैं। वह हमारी पार्टी का ‌हिस्सा हैं। उन्हें तय करना होगा क‌ि वह किसके साथ खड़ी होंगी।

less than 1 minute read
Feb 08, 2023

रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के दिए बयान पर उनकी बेटी भाजपा सांसद संघ‌मित्रा ने समर्थन किया। जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा को साफ कहा क‌ि उन्हें तय करना होगा क‌ि वह किसके साथ खड़ी होंगी।

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा क‌ि संघमित्रा बीजेपी की सांसद हैं और उन्हें 2019 में जनता ने सांसद चुना है। वह हमारी पार्टी का ‌हिस्सा हैं। अब आगे उन्हें अपनी लाइन खुद तय करनी होगी।

संघमित्रा ने क्या था
रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या ने विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर यूपी की सियासत गरमा गई थी। इसपर उनकी बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा ने कहा था कि यदि किसी को इस लाइन पर संदेह है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए।

यह विषय विवाद या मीडिया में बैठकर बहस का नहीं, बल्कि इस पर विद्वानों को विचार करना चाहिए। ताकि यह साफ हो सके कि चौपाई का वास्तविक अर्थ क्या है। बाद में वह इस विवाद पर किनारा करती नजर आईं थी।

Published on:
08 Feb 2023 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर