5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान मंच ने पूछा – कौन सा योग करे भूख से मर रहा किसान

पिछले दिनों बुंदेलखंड में कई किसानों ने कर्जमाफी न होने से आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
yogi adityanath

किसान मंच ने पूछा - कौन सा योग करे भूख से मर रहा किसान

लखनऊ. विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शेखर दीक्षित ने कहा कि एक ओर किसान, मजदूर भूखों मर रहा है, तो दूसरी ओर सरकार योग दिवस के बहाने अपनी ब्रांडिंग में जनता का हजारों-करोड़ रुपया पानी में बहा रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून 2015 को जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में योग दिवस मना रहे थे तब राष्ट्रीय किसान मंच ने इसका विरोध किया था क्योंकि उस समय प्रदेश में सूखे और ओलावृष्टि से हाहाकार मचा हुआ था और किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे।

परेशान किसानों की हो रही उपेक्षा

किसान मंच अध्यक्ष ने कहा कि आज भी हालात वैसे ही हैं। पिछले दिनों बुंदेलखंड में कई किसानों ने कर्जमाफी न होने से आत्महत्या कर ली। पूरे प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान न होने से त्राहिमाम मचा है। न योगी सरकार ने अपना वादा पूरा किया और न ही मोदी सरकार ने। किसानों के साथ किये गए धोखे से किसान परेशान है और चुनाव आते ही प्रधानमंत्री किसानों से मन की बात करते हैं। सरकारों को ये बताना चाहिए कि आज किसान त्रस्त है, बीमार है वह कौन सा योग करे। सरकारों को ये भी बताना चाहिए कि जो किसान भूख से मर रहा है, वह कौन सा योग करे।

किसानों की उपेक्षा कर नहीं बना सकते सरकार

शेखर दीक्षित ने कहा कि किसानों और मजदूरों की वजह से 2014 में बीजेपी सरकार सत्ता पर आसीन हुई लेकिन अब उसी की ओर से किसानों और मजदूरों की उपेक्षा की जा रही है। क्या बीजेपी के लोग अब सोचते हैं कि किसानों और मजदूरों की उपेक्षा करके वह 2019 में सत्ता में वापसी कर लेंगे। हम योग का विरोध नहीं करते। योग सबको करना चाहिए लेकिन योग दिवस मनाने से पहले हमें जनता के हित के लिए सोचना होगा और किसानों और मजदूरों के हित के लिए सच्चे मन से काम करना होगा । जुमलेबाजी और झूठे वादे और योग के नाम पर खुद की ब्रांडिंग से किसानों और मजदूरों का भला ही नहीं होगा।