3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा शो पर लड़ पड़े रवि किशन और मनोज तिवारी, वायरल हो रहा वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज रवि किशन और मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो करीब दो साल पुराना है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ बात करते हुए दोनों ने कई राज खोले। प्रोग्राम में एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों मजाक करते हुए आपस में झगड़ पड़े।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Nov 01, 2022

ravi_kishan_and_manoj_tiwari.jpg

रवि किशन और मनोज तिवारी करीब दो साल पहले कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने खूब मौज मस्ती की और एक दूसरे के बारे में कई दिलचस्प राज खोले। कपिल शर्मा और जज अर्चना पूरण के साथ कई मजेदार बातें शेयर की। इसी दौरान दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी आपस में तनातनी को लेकर भी खुलकर बात की। कार्यक्रम की यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शो में रवि किशन कह रहे हैं कि यह पहली बार है जब दोनों लोग एक साथ मंच पर आये हैं। ऐसा पॉसिबल नहीं होता है कि हम साथ में आएं। दोनों का अपना एक इतिहास रहा है। इसी बीच मनोज रवि को टोकते हुए कहते हैं कि मैं आपसे 7 साल छोटा हूं भाई तो रवि कहते हैं हां पीछे से भाई।

रवि की फिल्म में आइटम सॉन्ग कर चुका हूं: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कपिल शर्मा को बताते हुए कहा कि रवि किशन मेरे सीनियर हैं। इनके फिल्म में आइटम सॉन्ग कर चुका हूं। ये अलग बात है कि इन्होंने फिल्म करने के लिए 25 हजार रूपए लिए थे और मैंने ऑइटम सॉन्ग का 1 लाख रूपया लिया था। इस पर वहां पर मौजूद लोग सब हंसने लगे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद बृजभूषण ने दिया बयान, बोले- गारंटी लेता हूं ओवैसी के परदादा थे हिंदू

दोनों ने साथ में फिल्में नहीं करने पर दिया जवाब

रवि किशन और मनोज तिवारी से कपिल ने पूछा कि दोनों ने कितनी फिल्म साथ की है। इस पर रवि किशन ने कहा कि हम दोनों का छत्तीस का मामला था। दोनों सुपरस्टार हैं इसलिए अपना एक स्टैंडर्ड है। दोनों की अपनी एक अलग फैन फॉलोईंग हैं। इन्हें अपने हिसाब से स्क्रिप्ट चाहिए और हमें अपने हिसाब से। किसी ने लड़- झगड़ के एक-दो फिल्म कराई तो वह किसी तरह पूरी हुई।

इस बीच मनोज तिवारी ने कहा कि फिल्म पर जब साइन करनी चाहिए तो स्क्रिप्ट को पढ़ लेना चाहिए। सेट पर पहुंचने के बाद स्क्रिप्ट बदलने लगती है। इसी कारण दोनों के बीच फिल्में नहीं हो पाई।

यह एपिसोड 13 सितंबर 2020 को रिलीज हुआ था। दोनों के बीच काफी मजेदार बातें हुई। कपिल शर्मा, अर्चना पूरन समेत वहां पर मौजूद लोगों ने खूब मजा लिया है।

Story Loader