30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Life Style : तो इसलिए लड़के नहीं बनाते लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड

दोस्ती का रिश्ता एेसा होता है जिसमें आप कुछ भी छिपाते नहीं हैं। आपकी दोस्ती उसी से होगी जिसका स्वभाव आपके स्वभाव से मेल खाता हो। यह एक अनमोल रिश्ता होता है जिसका कोर्इ तोल नहीं होता।

2 min read
Google source verification

image

Ashish Kumar Pandey

Apr 04, 2016

Boy girl

Boy girl

लखनऊ.
दोस्ती आप उस व्यक्ति
से करते हैं जो आपको पसंद आए या आपको पसंद हो। दोस्ती का रिश्ता एेसा होता
है जिसमें आप कुछ भी छिपाते नहीं हैं। आपकी दोस्ती उसी से होगी जिसका स्वभाव
आपके स्वभाव से मेल खाता हो। यह एक अनमोल रिश्ता होता है जिसका कोर्इ तोल
नहीं होता। दोस्त ही एेसा होता है, जिससे हम अपनी हर बातें कर सकते हैं, उससे
कुछ भी छिपाते नहीं हैं। दोस्ती ही एक एेसा रिश्ता होता है जिसमें हम अपने आपको फ्री महसूस करते हैं। इसीलिए तो दोस्ती को हर रिश्ते से बड़ा
बताया गया है।


अक्सर आप देखते होंगे की लोगों के दोस्त तो कर्इ होते हैं
लेकिन उनमें से कुछ बेहद करीब होते हैं उन्हें आप बेस्ट फ्रेंड कहते हैं। बेस्ट फ्रेंड का मतलब बेस्ट जो आपके लिए अच्छा हो आैर आपके बारे में
वह अच्छा नजरिया रखता हो। अक्सर देखा गया है कि लड़कों के लड़के ही बेस्ट
फ्रेंड होते हैं, वे अपनी गर्ल फ्रेंड को बेस्ट फ्रेंड नहीं बनाते। एेसा क्यों होता है, क्या आपने कभी इस पर सोचा है नहीं न। लड़के लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड क्यों
नहीं बनाते इसके कर्इ कारण हैं।


आइए जानते हैं एेसा क्यों है?

दिखावा करती हैं

लड़कियां
में दिखावा करना आम बात है। वह खाने-पीने की चीजों, कपड़ों में और लुक को
लेकर काफी दिखावा करती हैं, वहीं लड़के इससे दूर रहना चाहते हैं। इसी कारण
से लड़के उनकी इन आदतों से परेशान होकर उनसे दूरी बना लेते हैं। अगर कोर्इ
लड़का किसी लड़की का बेस्ट फ्रेंड है तो उसे उस लड़की की ऐसी आदतों को
झेलना पड़ता है।


ज्यादा केयर करनी पड़ती है

एक लड़के का बेस्ट
फ्रेंड अगर लड़का ही है तो वह निश्चिंत रहता है, वहीं अगर उसकी बेस्ट फ्रेंड
कोर्इ लड़की है तो उसे उसकी अधिक केयर करनी पड़ती है। जैसे यदि वह उसे किस
पार्टी में लेकर जाता है तो उसका ध्यान रखना पड़ता है, उसको साथ लेकर जाने
से जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अगर उसे मार्केट में शाॅपिंग कराने भी ले
जाता है तो उसकी जिम्मेदारी बनी रहती है।


फालतू बातें कर करती हैं परेशान

लड़कियां
कई बार बिना कारण के फालतू बातें करती हैं इससे लड़के परेशान होते हैं आैर
इसी वजह से वह धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगते हैं आैर बाद में उन्हें
इग्नोर करते हैं। इस कारण से भी लड़के किसी लड़की को अपना बेस्ट फ्रेंड
बनाने से बचते हैं।


वह लड़कियों के साथ नहीं कर पाते

लड़के
का बेस्ट फ्रेंड अगर लड़का होता है तो वे काफी मस्ती करते हैं, लड़के अपने
दोस्तों के साथ आसानी से कहीं भी आ जा सकते हैंं। एेसा वह लड़कियों के साथ
नहीं कर पाते। इसलिए वह लड़कियों काे बेस्ट फ्रेंड नहीं बनना चाहते।


किसी चीज की परवाह नहीं करते

लड़के
अपने दोस्तों के साथ मस्ती तो करते ही हैं। लड़के अपने लड़के दोस्तों के
साथ किसी चीज की परवाह भी नहीं करते, वे अपने को काफी कंफर्ट फील करते हैं।
लेकिन लड़की दोस्त के साथ एेसा नहीं कर सकते, लड़के को अपनी लड़की दोस्त के साथ
बहुत तहजीब आैर सलीके से रहना पड़ता है। वे उसके साथ कहीं जा रहे हैं तो
स्मोकिंग नहीं कर सकते। इस कारण भी लड़के लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड
नहीं बनाना चाहते हैं।

Story Loader