5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा में फिर बगावत, ‌डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलीं सपा विधायक, सामने आई तस्वीर

SP MLA's rebellion: सपा विधायक पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है। पूजा पाल के इस मुलाकात से कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Mar 07, 2024

pooja_pal.jpg

pooja pal

SP MLA's rebellion: UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) आज प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। उससे पहले सपा की बागी विधायक पूजा पाल (pooja pal) ने लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prasad maurya) से मुलाकात की है। राज्यसभा चुनाव में पूजा पाल (pooja pal) ने क्रॉस वोटिंग की थी। बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूजा पाल बीजेपी में औपचारिक तौर शामिल हो सकती है। पूजा पाल कौशांबी जिले की चायल सीट से सपा की विधायक हैं। पूजा पाल प्रयागराज शहर के धूमनगंज इलाके में रहती हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूजा पाल (pooja pal) समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) में शामिल हुई थीं। पूजा पाल 2007 और 2012 में प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से बीएसपी के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। पूजा पाल (pooja pal) बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल (pooja pal) की पत्नी हैं। राजू पाल की हत्या के बाद 2007 में पहली बार पूजा पाल (pooja pal) बसपा की विधायक बनीं।


वर्तमान में वह कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले वह दो बार इलाहाबाद शहर पश्चिमी सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसी सीट पर वर्चस्व को लेकर अतीक ने राजू पाल (pooja pal) की हत्या कराई थी।