
Recruitment Board Chairperson Renuka Mishra Dismissed
Recruitment Board Chairperson Renuka Mishra Dismissed: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले (UP Police Paper Leak Case) में बड़ा एक्शन लिया गया है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा (Renuka Mishra) को पद से हटा दिया गया है। रेणुका मिश्रा की जगह भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) को दी गई है। बता दें, हाल ही में यूपी पुुलिस कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर हुए परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक होने के बाद भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Paper Leak Case) में में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में हुई लापरवाही के कारण DG भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया है। बता दें, रेणुका को फिलहाल वेटिंग में रखा गया है। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण (DG Vigilance Rajiv Krishna) को उनकी जगह भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, RO/ ARO भर्ती परीक्षा में यूपी लोक सेवा आयोग ने इंटर्नल जांच के बाद परीक्षा नियंत्रक को हटाया था और एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
बता दें, बीते 17-18 फरवरी को राज्यभर में आयोजित हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक (Up Police Exam Paper Leak Case) हुआ था, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया और फिर सरकार को परीक्षा कैंसिल करने और 6 महीने में दोबारा परीक्षा कराने के आदेश देने पड़े थे। 29 फरवरी को आगरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के जीव विज्ञान और गणित का पेपर भी लीक हो गया था। जिसको लेकर यूपी बोर्ड ने जांच कमेटी गठित की है। बता दें, इस मामले में यूपी एसटीएफ की टीम ने भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को धर दबोचा था।
Published on:
05 Mar 2024 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
