
Recruitment for 850 posts of sub-inspector in UP Police To Start Soon
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक की परीक्षा संपन्न कराने के बाद इस भर्ती का परीक्षा परिणाम को घोषित किए जाने की तैयारी है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड उपनिरीक्षक के 850 और पदों पर दारोगा भर्ती 2022-23 की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। अगले वर्ष अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बीते दिनों डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को दारोगा के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था। इसके साथ ही पुलिस रेडियो शाखा के 2244 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
भर्ती बोर्ड ने पुरुष और महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में हुई परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों से प्रश्नों व उत्तर कुंजी को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। अभ्यर्थी 16 दिसंबर, 2021 की रात 12 बजे तक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इस माह के अंत तक दारोगा भर्ती 2020-21 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। इसके बाद अगले वर्ष के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।
Published on:
11 Dec 2021 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
