
फ्रिज हो या टीवी इसे हम घर में अपनी जगह के हिसाब फिट करते हैं।
आप सभी के अधिकतर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता ही होगा। खासतौर पर शहर के घरों में तो ये सबके घर में होती ही है। कुछ के घरों में फ्रिज किचन में रखते हैं, तो कुछ इसे किसी रूम या हॉल में रखते हैं।
फ्रिज हो या टीवी इसे हम घर में अपनी जगह के हिसाब फिट करते हैं, और अधिकतर हम लोगों ने देखा है कि घरों में इसे दीवार से सटाकर ही रखते हैं।
दीवार से कितनी दूरी पर रखनी चाहिए फ्रीज, किस दिशा में रखें
विस्तार से आइए जानते हैं कि फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी से और किस दिशा में रखना चाहिए। फ्रिज को अंदर ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रोसेस के दौरान पीछे ग्रिल के माध्यम से गर्मी निकलती है। इस वजह से यह भी बहुत जरूरी है कि आप अपने फ्रिज को सीधे दीवार से सटी हुई न लगाएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज को दीवार से 6-12 इंच दूरी पर ही होना चाहिए।
यदि आप ऐसा करते हैं, तो गर्म हवा बहुत अच्छी तरह से बाहर नहीं निकल पाती। जिससे आपकी फ्रिज ठंडी होने में और भी समय लगाती है। जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।
फ्रिज को गैस स्टोव से रखें दूर
अपने फ्रिज को दीवार से दूर रखने के अलावा, यह भी ज़रूरी है कि इसे सीधे हीटर या किसी अन्य गर्म उपकरण के पास न रखें। ऐसा माना जाता है कि गैस स्टोव अग्नि तत्व को दर्शाता है तो वहीं फ्रिज जल तत्व को। दोनों को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इसलिए फ्रिज और गैस स्टोव के बीच में अच्छी खासी दूरी होनी चाहिए।
घर में उत्तर पश्चिम दिशा में रखें फ्रिज, जानिए क्या है लाभ
घर में फ्रिज हमेशा वायव्य कोण में रखना शुभ होता है यानी कि घर की उत्तर पश्चिम दिशा में फ्रिज रखें। यदि ऐसा न हो तो अग्नि कोण में फ्रिज रखना शुभ माना जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज बिजली से चलता है और इसमें अग्नि का वास माना जाता है और उसमें जो गैस होती है उसमें वायु का वास माना जाता है और इसकी तुलना वायु से ही की जाती है।
इसलिए फ्रिज को इनमें से किसी भी दिशा में रखा जा सकता है। हम फ्रिज में खाने पीने और रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें रखते हैं और गलत दिशा में रखने से घर में अन्न की हानि होने लगती है।
Published on:
20 Mar 2023 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
