6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू, कोविन पर बुक करें स्लॉट

च्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत एक जनवरी से ही हो रही है। प्रदेश के सभी 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगेगी। फिलहाल 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके का ही विकल्प उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Registration For Vaccination for 15-18 Years Children From 1st January

Registration For Vaccination for 15-18 Years Children From 1st January

लखनऊ. पूरे देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी, 2022 से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसके लिए एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना से निर्याणक जंग की शुरुआत हो रही है। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत एक जनवरी से ही हो रही है। प्रदेश के सभी 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगेगी। फिलहाल 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके का ही विकल्प उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

28 दिन का अंतर

वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। पहली और दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतर होगा। वैक्सीनेशन के लिए ऑनसाइट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पहली जनवरी से पंजीकरण शुरू हो रहा है, 15-18 वर्ष की उम्र वर्ग के साढ़े तीन लाख बच्चों को वैक्सीन तीन जनवरी से लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: एक जनवरी से कोविन ऐप पर 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे कराएं रजिस्ट्रेशन

सरकार ने जारी की गाइडलाइन

तीन जनवरी से लागू होने वाले निर्देशों के अनुसार, वे जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। लाभार्थी कोविन ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सुविधा सभी पात्र नागरिकों के लिए ही उपलब्ध है। ऐसे लाभार्थियों के लिए वैक्सीन का विकल्प केवल केवैक्सीन ही होगा क्योंकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीका केवल यही है।

कोविन पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

- कोविन वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

- रजिस्ट्रेशन के वक्त आपको बच्चे का नाम, उम्र समेत सहित सभी जानकारियां देनी होंगी।

- कंफर्मेशन के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे पिन कोड के लिए डालना होगा।

- ओटीपी नंबर डालने के बाद आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी।

- इसके बाद आप अपनी तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

यूपी में है खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश में करीब 31 अस्पतालों को बच्चों के टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों शामिल हैं। बलरामपुर अस्पताल, पीजीआई, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, ठाकुरगंज टीबी हॉस्पिटल, केजीएमयू, डफरिन, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों को टीकाकरण की सुविधा देने के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बच्चों को टीका लगेगा। लखनऊ से तीन लाख और कानपुर से साढ़े तीन लाख बच्चों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है।