
केशव प्रसाद मौर्य - एटा में नवीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सड़क के लिए धनराशि अवमुक्त
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।
वाराणसी में सीसीए के समर्थन में आयोजित रैली को किया सम्बोधित
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में सीसीए के समर्थन में आयोजित महारैली में उमड़े विशाल जनसैलाब का अभिनन्दन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सीसीए बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। गांधीवादी मानवीयता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण मोदी सरकार ने दिया है। इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन मे सीसीए के सम्बन्ध मे कतिपय लोगो मे व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुये लोगो को इस सम्बन्ध मे भ्रमित न होने की अपील की।
एटा में नवीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सड़क के लिए धनराशि अवमुक्त
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में नवीन राजकीय मेडिकल कॉलेज को दो लेन से जोड़े जाने हेतु हिंदुस्तान लीवर सरोनी मारहरा मार्ग के किमी 1, 2, 3, 4 के चौड़ीकरण कार्य की आंकलित लागत 6 करोड़ 82 लाख 84 हजार रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए शासन द्वारा चालू वित्त वर्ष में लागत के सापेक्ष 03 करोड़ 41लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग -11 द्वारा जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त पुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों व समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जाए। कार्य की विशिष्टियों, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।
Published on:
18 Jan 2020 10:51 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
