प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि यूपी के धार्मिक स्थल लखनऊ के पर्यटन का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। लिहाजा हर फोरम पर इन स्थलों और उनसे जुड़े इवेंट्स के प्रचार पर पूरा ज़ोर दिया जा रहा है। इन सभी धार्मिक महत्व के इवेंट्स के बीच ताज को भी जगह दी गई है, क्योंकि पहले अपने ब्रोशर में ताज की अनदेखी को लेकर पर्यटन विभाग की किरकिरी हो चुकी है।