
लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडेय के घर में प्रथम तल पर शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस दौरान रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडेय पत्नी अरुणा और बेटे शशांक के साथ घर में ही फंस गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिटायर्ड आईजी समेत तीनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडेय को मृत घोषित किया। वहीं, बेटे और पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, यह घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडेय पत्नी और बेटे के साथ इंदिरा नगर सी-ब्लॉक स्थित घर में मौजूद थे। इसी बीच उनके घर में अचानक आग लग गई। एक कमरे से धुआं निकलता देख उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सब स्टेशन फोन करते हुए बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके साथ ही दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को बाहर निकाला
घर आग की सूचना मिलते ही दमकल टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले प्रथम तल पर फंसे सेवानिवृत्त आईजी के परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, पूरे घर में धुआं भरा हुआ था। इस कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था। हालांकि दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिटायर्ड आईजी के परिवार को बाहर निकाल लिया और लोहिया अस्पताल भिजवाया।
अग्निकांड की जांच में जुटे आलाधिकारी
लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों ने दिनेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बेटे शशांक और पत्नी अरुणा की हालत को गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। रिटायर्ड आईजी की मौत के बाद आलाधिकारी अग्निकांड की जांच पड़ताल में जुटे हैं।
Published on:
23 Oct 2022 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
