
ajit singh
लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। खासकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तबाह हो रहे गांव-किसान, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ,छोटे उद्योगों में बढ़ती असुरक्षा की भावना एवं सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा पर गम्भीर चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा पार्टी नेता जयंत चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई है।
रालोद प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में आगामी 17 अगस्त को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब एनैक्सी में शरद यादव द्वारा बुद्धिजीवियों, दलितों, किसानों समेत सभी विपक्षी दलों की बुलाई गई ‘साझा विरासत बचाओ सम्मेलन’ तथा 27 अगस्त को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना में आयोजित बैठक के निमंत्रण पर भी चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी विपक्षी एकता को बल प्रदान करने के लिए दोनों कार्यक्रमों मे शामिल होगी।
बैठक में किसानो की तबाही और बर्बादी के लिए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया कि सरकारो की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश का किसान निरंतर पिछड़ता चला जा रहा है। किसानो को उनकी उपज का न तो सही मूल्य मिल पा रहा है और न ही किसानो के हित मे कोई योजना बन रही है। भाजपा ने सत्ता मे आने से पूर्व किसानो के सारे कर्ज़े माफ़ करने की घोषणाएं की थी लेकिन अभी तक कोरी गप्पबाजी के अलावा धरातल पर कुछ नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय लोक दल कार्यसमिति ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से सारे देश के किसानो के कर्ज़े माँफ करने की माँग की है।
बैठक में बी आर डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मे ऑक्सीजन की कमी से हुए बच्चो की मौतो पर दुःख व्यक्त किया गया और घटना क्रम की न्यायिक जाँच कराने तथा दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने तथा मृतकों के परिजनों को 20 -20 लाख का मुआवजा देने की माँग की गयी। बैठक के अंत मे मृतकों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी , राजेंद्र शर्मा , एहतेशाम रहीम खान , डॉ मिराज्जुदीन अहमद ,शिव नारायण पटेल उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ मसूद , राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी , मुकेश जैन , सुखबीर गठिना, शिवकरन सिंह, डॉ सुधाकर पांडेय, ओमकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनूप सिंह, त्रिलोकी राम दिवाकर , राम प्यारे पटेल, नरेंद्र सिंह , सुभाष मनोचा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
13 Aug 2017 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
